

रांची। आज से झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार चलेगी। वे शुक्रवार को दिन के 12.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा कांगेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। चंंपई सोरेन झारखंड के 12वें सीएम के रूप में झारखंड की बागडौर संभालेंगे। झारखंड की 23 वर्ष के इतिहास में 11 बार सीएम बदले हैं। राजद के विधायक सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे। सरकार को 10 दिनों के अंदर बहुमत साबित करना होगा। आपको बता दें कि सीएम के पद से हेमंत सोरेन के इस्तिफा देने के बाद चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के पास पेश किया था। गुरुवार को देर रात राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन व आलमगीर आलम को राजभवन बुलाकर सरकार बनाने का न्योता दिया।