Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ईडी के खिलाफ गुस्सा : आज 11 बजे से आदिवासी संगठन राजभवन में पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन करेंगे
    News

    ईडी के खिलाफ गुस्सा : आज 11 बजे से आदिवासी संगठन राजभवन में पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन करेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 19, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची।  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की सहमति के बाद 20 जनवरी 2024 को ईडी की टीम सीएम आवास पर बयान दर्ज करने के लिए जाने वाली है। लेकिन इससे पहले नेताओं राजधानी का राजनीतिक पारा हाई हो गया है। कई आदिवासी संगठनों ने ऐलान कर दिया है कि अगर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी कोई एक्शन लेती है तो विद्रोह का बिगुल फूंक दिया जाएगा। शुक्रवार को दिन के 11 बजे कई आदिवासी संगठन मोरहाबादी से पैदल मार्च करते हुए राजभवन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को ही केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि केंद्र के इशारे पर ईडी एक आदिवासी सीएम को परेशान कर रही है। ईडी सिर्फ गैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई कर रही है। केंद्र व ईडी का मकसद हेमंत सरकार को अस्थिर करने की है। इससे झारखंड के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि समन की आड़ में मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को झारखंड के कई जिलों से आदिवासी व अन्य लोग जैसे गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग व अन्य जगह से आएंगे। सभी मोरहाबादी में जुटेंगे, फिर यहां से ढोल नगाड़ा बजाकर राजभवन पैदल मार्च करेंगे। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ 19 जनवरी को राजभवन के सामने कई आदिवासी संगठनों के बैनर तले पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।

    ED hemant soren
    Previous Articleहजारीबाग के डेली मार्केट में लगी आग | कई दुकानें जलकर खाक
    Next Article ईडी कार्यालय में बैरिकेडिंग की गई | कल सीएम हेमंत सोरेन से होनी है पूछताछ

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.