Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता पर चाकू से हमला
    News

    दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता पर चाकू से हमला

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 2, 20242 Mins Read
    international news | international news latest news | international news latest hindi news | international news news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची। दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जे-म्यूंग पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। बुसान शहर में उन पर अज्ञात शख्स ने 20-30 सेंटीमीटर लंबे हथियार से हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त ली पर हमला हुआ, उस वक्त वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने बाईं तरफ से आकर उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिए। हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। ली विपक्ष की सबसे बड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी के मुखिया हैं। वे मंगलवार को ही बुसान के गैडियोक द्वीप पर हो रहे नए एयरपोर्ट के निर्माण को देने गए थे। 
    रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दक्षिण कोरिया के समयानुसार सुबह 10.27 बजे हुई और यह कैमरे में भी कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ऑटोग्राफ लेने के लिए ली के करीब पहुंचा और उनकी गर्दन पर वार कर दिया। उसने जिस हथियार से ली को मारा, वह करीब 20 से 30 सेंटीमीटर लंबा था। इस घटना की वायरल तस्वीरों में ली को जमीन पर लेटा देखा जा सकता है। इस दौरान उनके समर्थकों ने खून के बहाव को रोकने के लिए गर्दन पर रुमालों को लपेट रखा है। घटना के 20 मिनट के अंदर ही ली को पुसान नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। बताया गया है कि ली होश में हैं, लेकिन उनकी गर्दन से लगातार खून बह रहा था।

    crime South Korea
    Previous Articleसरफराज अहमद का इस्तीफा नाराजगी नहीं ! हेमंत सोरेन के बड़े गेम प्लान का हिस्सा
    Next Article झारखंड में अभी कंपकंपायेगी ठंड | 3 से 6 जनवरी तक बारिश होने के आसार

    Explore More

    March 10, 20262 Mins Read

    LPG सिलेंडर बुकिंग पर नया नियम: अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगला सिलेंडर

    February 26, 20262 Mins Read

    हैदराबाद छात्रा मामला: माँ को देर रात भेजा मैसेज, डायरी में भावनात्मक संघर्ष का जिक्र

    February 26, 20261 Min Read

    न्यायपालिका पर बहस के बीच बड़ा खुलासा: 10 साल में 8,600+ शिकायतें

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.