Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»अल्पसख्यंक आयोग जनवरी से राज्य में जिलावार समीक्षा बैठक करेगी
    News

    अल्पसख्यंक आयोग जनवरी से राज्य में जिलावार समीक्षा बैठक करेगी

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 13, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों तक पहुंचाना ही आयोग का लक्ष्य: शमशेर आलम

    रांची। राज्य सरकार व केंद्र सरकार की ओर से चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों तक पहुंचाना ही आयोग का लक्ष्य है। किसी भी स्तर पर अल्पसख्यकों के साथ भेदभाव या उनके अधिकारों का हनन ना हो, यह सुनिश्चित करना आयोग की प्रथम प्राथमिकता है। यह बातें झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने प्रेस कांफ्रेंस में अपने कार्यालय में कही। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के समुचित विकास के लिए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा कई तरह की कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है। जिसका उद्देश्य अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक, आर्थिक तौर पर मजबूती  प्रदान करना है। लेकिन जानकारी के अभाव में इन योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक वर्ग के लोग नहीं उठा पाते हैं । आयोग इन योजनाओं की जानकारी ऐसे तबकों तक पहुंचाने में हर तरह की प्रक्रिया अपनाएगा। साथ ही आयोग अल्पसंख्यकों के सभी सामाजिक संगठनों से भी अपील करती है कि वे आयोग से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर समाज में  सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता चलायें।

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ उठाए

    राज्य सरकार अल्पसंख्यक बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 106 करोड़ की राशि अल्पसंख्यक वित्त निगम के माध्यम से 40 प्रतिशत अनुदान के साथ ऋण मुहैया करा रही है, जिसमें 50 हजार से लेकर 25 लाख तक ऋण देने का प्रावधान है। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार की छात्रवृति योजना चलाई जा रही है, जिनमें  अल्पसंख्यकों के लिए मैट्रिक- पूर्व छात्रवृत्ति योजना,  मैट्रिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना,   व्यवसायिक मेरिट-सह-साधन आधारित छात्रवृत्ति योजना, अल्पसंख्यक छात्रों के लिए मौलाना आजाद राष्ट्रीय अध्यतावृत्ति योजना आदि शामिल हैं। जिसका लाभ अल्पसंख्यक छात्रों को उठाना चाहिए। अगर किसी तरह की जानकारी या बाधा उत्पन्न हो तो वे आयोग से सीधा संपर्क स्थापित कर सकते हैं। ज्य में बुनकरों की दयनीय स्थिति को देखते हुए सरकार ने अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से विरासत योजना चलाने का फैसला लिया है। जिसके तहत बुनकरों को शेड, मशीनरी, प्रशिक्षण, अनुदान सहित ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

    महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना

    राज्य सरकार अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना चलाने जा रही है, जिसमें महिलाओं को विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण देना हैं, प्रशिक्षण अवधि में मानदेय का भी प्रावधान है। प्रशिक्षित महिलाओं के लिए अनुदान सहित ऋण मुहैया कराना है, जिसे महिला आत्मनिर्भर बन सके। अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद व्यक्तियों तक पहुंच रही अथवा नहीं इसको लेकर आयोग जनवरी से जिलावार समीक्षा बैठक करेगी। साथ ही जनसुनवाई एवं स्थल निरीक्षण भी करेगी।

    shamsher alam
    Previous Articleदशरथ चंद्र दास दक्षिणी छोटानागपुर के प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त बने
    Next Article गिरिडीह : हाथियों के झुंड ने एक युवक को मार डाला

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.