Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»ED ने दायर हलफनामे में कई खुलासे किए | मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू लगातार प्रेम प्रकाश के संपर्क में थे
    News

    ED ने दायर हलफनामे में कई खुलासे किए | मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू लगातार प्रेम प्रकाश के संपर्क में थे

    News Box BharatBy News Box BharatDecember 9, 2023Updated:December 9, 20233 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space
    फाइल फोटो प्रेम प्रकाश

    रांची। झारखंड में घपले-घोटाले की जांच कर रही ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में कई बड़े खुलासे किए हैं। सत्ता के पावर ब्रोकर कहे जाने वाले कारोबारी प्रेम प्रकाश की जमानत याचिका के खिलाफ दायर हलफनामे में यह खुलासे किए गए हैं। ईडी ने झारखंड के सत्ता के शीर्ष से लेकर राज्य के नौकरशाह तक में प्रेम प्रकाश के प्रभाव का जिक्र हलफनामें में किया है। ईटीवी भारत के अनुसार ईडी ने सुप्रीम कोर्ट को दिए हलफनामें में दानिश रिजवान नाम के गवाह का जिक्र करते हुए बताया है कि मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू लगातार प्रेम प्रकाश के संपर्क में थे। हलफनामे में यह बताया गया है कि साल 2023 के जनवरी-फरवरी महीने में प्रेम प्रकाश ने 10 लाख का पेमेंट ईडी के गवाह विजय हांसदा को कराया था। पैसे मिलने के बाद ही विजय हांसदा ने अपना बयान बदल लिया था। इस मामले में विजय हांसदा ने ईडी के अफसरों पर केस भी कराया था। सुप्रीम कोर्ट को ईडी ने बताया है कि विजय हांसदा के केस को मैनेज करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने ही दिल्ली के लिए टिकट तक का इंतजाम किया था।

    प्रेम प्रकाश की नजदीकियां राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ नौकरशाहों से

    सुप्रीम कोर्ट के हलफनामे में जिक्र है कि प्रेम प्रकाश की नजदीकियां राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ नौकरशाहों से है। वर्तमान गृह सचिव भी प्रेम प्रकाश के बेहद करीबी हैं। चुकी जेल भी वर्तमान गृह विभाग के अधीन ही आता है। वर्तमान गृह सचिव के द्वारा ही 16 अक्तूबर 2017 को एक पत्र सरकार को लिखा था, जिसमें प्रेम प्रकाश को बॉडीगार्ड देने के लिए लिखा गया था। इस पत्र की कॉपी भी हलफनामे में सुप्रीम कोर्ट में दी गई है। ईडी के हलफनामें में जिक्र है कि प्रेम प्रकाश के खिलाफ एक केस में ट्रायल शुरू हो गया है, जबकि दूसरे केस में ट्रायल होना है, लेकिन कुछ गवाहों ने सुरक्षा कारणों से एजेंसी को सहयोग करने पर चिंता जतायी है।

    ईडी अफसरों को फंसाने के लिए कई निर्देश दिए थे

    ईडी ने अपने हलफनामे में यह भी बताया है कि इसी साल होली की पूर्व संध्या पर प्रेम प्रकाश की मुलाकात एक युवती से करायी गई थी। युवती के साथ तीन सिपाही भी थे, सभी पुलिस की वर्दी में जेल पहुंचे थे। इस दौरान युवती को प्रेम प्रकाश ने ईडी अफसरों को फंसाने के लिए कई सारे निर्देश दिए थे। जेल में शराब, मोबाइल फोन भी जेल अधिकारी प्रेम प्रकाश को उपलब्ध कराते थे। ईडी के अधिकारियों को फंसाने के मामले में प्रेम प्रकाश के साथ साजिश में तत्कालीन जेल अधीक्षक हामिद अख्तर व जेलर नसीम खान शामिल थे।

    ED
    Previous Articleबीजेपी विधायक टी राजा ने अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर बनाने का किया विरोध | कहा- जबतक जिंदा हूं उनके सामने शपथ नहीं लूंगा
    Next Article आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जमशेदपुर और धनबाद का दौरा करेंगे

    Explore More

    September 7, 20263 Mins Read

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत

    September 7, 20263 Mins Read

    अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी

    September 7, 20263 Mins Read

    राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: भिवाड़ी से पकड़ा गया मालिक हरिराम बंसल, हादसे में 8 लोगों की मौत September 7, 2026
    • अरिजीत सिंह को हराकर बने थे स्टार, फिर 20 साल तक रहे गुमनाम, अब Bigg Boss 20 में काजी तौकीर की वापसी September 7, 2026
    • राजस्थान: 13 साल तक सर्जरी का इंतजार, AIIMS में तन्वी की मौत के बाद परिवार ने लगाए गंभीर आरोप September 7, 2026
    • Bigg Boss 20 में मैरी कॉम की एंट्री, प्रियंका चोपड़ा ने दी चेतावनी- ‘इनका नॉकआउट बहुत भारी पड़ता है’ September 7, 2026
    • पेट्रोल से बदला लोगों का भरोसा! CNG, हाइब्रिड और EV ने पहली बार छोड़ा पीछे, अगस्त के आंकड़ों ने चौंकाया September 7, 2026
    • महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेंगे, CM विजय की सख्त चेतावनी; तृषा विवाद के बीच दिया बड़ा बयान September 7, 2026
    • प्रयागराज में फिर बढ़ सकती है गंगा-यमुना, चंबल-बेतवा के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा; वाराणसी में गाद ने बढ़ाई परेशानी September 7, 2026
    • एशिया में 1997 जैसा आर्थिक संकट आने का खतरा? HSBC के चीफ इकोनॉमिस्ट ने बताया नया ‘विलेन’ September 7, 2026
    • सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में फंसे छात्रों को बचाने में जुटे लोग September 6, 2026
    • मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार September 6, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.