Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»जेएसएसपीएस की 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने की आत्महत्या | सेलेक्शन नहीं होने के कारण तनाव में थी
    News

    जेएसएसपीएस की 16 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने की आत्महत्या | सेलेक्शन नहीं होने के कारण तनाव में थी

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 17, 20244 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया

    – दुमका की रहने वाली कल्पना के पिता का साया पहले ही उठ चुका था

    – NEWS BOX BHARAT ने रात 12 बजे तक मामला को जाकर समझा

    रांची। झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएसपीएस) की एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार रात आत्महत्या कर ली। यह मामला खेलगांव थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परिसर में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी के गर्ल्स हॉस्टल में हुआ। मृतक की पहचान 16 वर्षीय कल्पना कुमारी के रूप में हुआ, जो दुमका की रहने वाली थी। कल्पना के पिता नहीं है। कल्पना की मौत की खबर उनके घर वालों को दे दी गई है। वे रात में ही दुमका से रांची के लिए निकल गए। सुबह कल्पना के परिवार वाले रांची पहुंच जाएंगे। रात लगभग 11.30 बजे कल्पना का शव रिम्स ले जाया गया, अब पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौके पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं, FSL के टीम के साथ रांची के खेलगांव थाना की पुलिस जांच षुरू कर दी है। कल्पना के मौत के बाद कई सवाल उठ रहे हैं, अब इस सवाल का जवाब जेएसएसपीएस के प्रशासन को देना पड़ेगा।

    अपने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड की

    मिली जानकारी के अनुसार कल्पना का चयन ताइक्वांडो के नेशनल स्तर के प्रतियोगिता में नहीं हुआ था। इसके बाद से कल्पना काफी डिप्रेशन में रहती थी। ताइक्वांडो में 10 खिलाड़यों में 7 का चयन हो गया था। तीन खिलाड़यों का चयन नहीं हुआ था, जिसमें एक कल्पना भी शामिल थी। खेलगांव थाना क्षेत्र के मेगा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स परिसर स्थित झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी के गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार की रात एक प्रशिक्षु खिलाड़ी ने आत्महत्या कर ली। मृतिका का नाम कल्पना कुमारी (16 वर्ष) है और वह ताइक्वांडो की खिलाड़ी थी। कल्पना मूल रूप से दुमका की रहने वाली थी और पिछले 5 वर्षों से खेलगांव स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित हॉस्टल में रहकर ताइक्वांडो की प्रैक्टिस कर रही थी।

    सेलेक्शन नहीं होने से थी परेशान

    राजस्थान में आयोजित होने वाले अंतरराज्यीए ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए कल्पना ने ट्रायल दिया था। लेकिन इसका सेलेक्शन नहीं हुआ था। कल्पना के कमरे में साथ रहने वाली दोस्तों का सिलेक्शन हो गया था, जो मंगलवार को ही राजस्थान चली गईं। खुद का सिलेक्शन नहीं होने से कल्पना इतना ज्यादा परेशान हो गई की देर शाम अपने कमरे में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ताइक्वांडो खिलाड़ी के आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद जेएसएसपीएस के कई अधिकारी देर रात खेलगांव स्थित गर्ल्स हॉस्टल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। ताइक्वांडो खिलाड़ी की आत्महत्या किए जाने की सूचना के बाद खेलगांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

    जेएसएसपीएस के कार्यशैली पर उठ रहे है सवाल

    कल्पना का जब सेलेक्सन नहीं हुआ तो वो काफी सदमें में रहने लगी थी। इस दौरान कल्पना का किसी ने काउंसलिंग भी नहीं किया। नियमत: तो यह होना चाहिए था कि जेएसएसपीएस प्रशासन को कल्पना से बात करना चाहिए था। उसके सेलेक्शन नहीं होने पर उनके कोच व जेएसएसपीएस प्रशासन को उसे सांत्वना देना चाहिए था। लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया। जानकारी के अनुसार कल्पना हॉस्टल में एकदम गुमसुम व एकांत में रहने लगी थी। इसके बाद मंगलवार की रात को उसने संयम को खोकर आत्महत्या कर लिया। इससे पहले भी एक महिला खिलाड़ी की मौत हो गई थी। तब जेएसएसपीएस ने बीमारी का बहाना बनाकर मामला को रफा दफा कर दिया था।

    मीडिया से बचते रहे अधिकारी

    जैसे ही मीडियाकर्मियों को रात में ताइक्वांडो खिलाड़ी की मौत की खबर मिली तो कई मीडिया के लोगों ने जेएसएसपीएस के अधिकारियों से संपर्कसाधना चाहा, लेकिन किसी ने बात नहीं की। कई अधिकारियों की रात में मोबाइल की घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इतना ही नहीं हॉस्टल प्रबंधन, सुरक्षा गार्ड को भी जानकारी नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।
    ताइक्वांडो खिलाड़ी के मौत की जानकारी मिलने के बाद जेएसएसपीएस के कई अधिकारी हॉस्टल पहुंचे ।लेकिन मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखें। अधिकारी हॉस्टल में प्रवेश कर सुरक्षा गार्ड को मुख्य गेट बंद करने का निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी कुछ जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करें तो कुछ भी नहीं बताना है।

    ccl dgp jharkhand hemant soren jssps sp ranchi sports
    Previous Articleईडी एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article बाबरी मस्जिद को विध्वंस कर भाजपा को वोट बैंक जमा करना था जो वो आज भी कर रहा है : सुबोधकांत सहाय

    Explore More

    June 8, 20262 Mins Read

    30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना

    June 8, 20262 Mins Read

    क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब

    May 23, 20262 Mins Read

    देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भीषण भूकंप, दर्जनों की मौत, सुनामी का खतरा June 8, 2026
    • अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले बदली टीम इंडिया, 7 खिलाड़ी बाहर, 7 नए चेहरे शामिल June 8, 2026
    • 30 साल बाद अभिनेत्री सुकन्या को मिली बड़ी कानूनी जीत, मानहानि मामले में सन टीवी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना June 8, 2026
    • क्या शादी से पहले संबंध बनाना चरित्र पर दाग है? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा जवाब June 8, 2026
    • देशभर में भीषण लू का प्रकोप, 48°C के करीब पहुंचा पारा; IMD का 28 मई तक अलर्ट May 23, 2026
    • PM मोदी ने 51,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, रोजगार मेले का 19वां संस्करण आयोजित May 23, 2026
    • ट्विशा शर्मा डाउरी डेथ केस में नया मोड़: पति समर्थ सिंह का वकालत लाइसेंस सस्पेंड, CBI जांच की मांग तेज May 23, 2026
    • Cockroach Janta Party का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फाउंडर ने जताई सुरक्षा चिंता May 23, 2026
    • पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: 9 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, विपक्ष ने सरकार को घेरा May 23, 2026
    • रांची के युवा कारोबारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत, जहर सेवन की आशंका; कई पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस May 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.