Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»News»102 वर्षीय वेटरन लीडर अमानत अली ने फहराया तिरंगा | कहा- जो देश से प्रेम करेगा वो कांग्रेस पार्टी से प्रेम करेगा
    News

    102 वर्षीय वेटरन लीडर अमानत अली ने फहराया तिरंगा | कहा- जो देश से प्रेम करेगा वो कांग्रेस पार्टी से प्रेम करेगा

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 26, 2024Updated:January 26, 20242 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है

    रांची।  झारखंड कांग्रेस मुख्यालय भवन, रांची में 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली (102 वर्षीय) ने झंडोत्तोलन किया। सर्वप्रथम सेवादल की प्रदेश मुख्य संगठक नेली नाथन द्वारा मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद झंडोत्तोलन किया गया व राष्ट्रगान गाया । इस मौके पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता अमानत अली ने 75वें गणतंत्र दिवसर पर बधाई देते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र पूरे विश्व के सामने उदाहरण के रूप में पेश किया जाता है। भारत का इतिहास स्वर्णाक्षरों में लिखा गया है, जिसमें त्याग, संघर्ष, बलिदान सहित हर वह भावना समाहित है। जिसने इसे अखंड और अक्षुण्ण बनाये रखा है। उन्होंने कहा कि सैकड़ो सालों के संघर्ष और लाखो बलिदान के बाद हमें यह संविधान मिला है और इस संविधान और इसकी प्रस्तावना को बचाये रखना कांग्रेसजनों की जिम्मेवारी बनती है। अमानत अली ने कहा कि जो देश से प्रेम करेगा वो कांग्रेस पार्टी से प्रेम करेगा और जो कांग्रेस से प्रेम करेगा वो देश से प्रेम करेगा।

    संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है

    उन्होंने ने कहा कि आईये हमसब मिलकर प्रण ले कि हम देश की एकता, अखण्डता एवं संप्रभुता को बनाये रखे तथा हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक परम्पराओं व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करते हुए राज्य एवं राष्ट्र की प्रगति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने 26 जनवरी 1950 को हमलोगों को संविधान दिया। हमारे देश में समानता, समाजवाद, धर्मनिपेक्षता के लिए संविधान का निर्माण किया गया और संविधान की रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।

    ये हुए कार्यक्रम में शरीक

    झंडोतोलन कार्यक्रम में अमुल्य नीरज, मदन मोहन शर्मा, संजय लाल पासवान, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, सतीश पॉल मुंजनी, सोनाल शांति, जगदीश साहु, रमा खलखो, सूर्यकांत शुक्ला, अमरेन्द्र सिंह, बेलस तिर्की, डॉ राकेश किरण महतो, डॉ जेपी गुप्ता, कामेश्वर गिरी, सुरेन राम, सुनील सिंह, केदार पासवान, छोटू सिंह, नरेन्द्र लाल गोपी, जगरनाथ साहू, वशिष्ट लाल पासवान, राजू राम, राजन वर्मा, योगेन्द्र सिंह बेनी, रीता चौधरी, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, शहनाज खातून,  विकास सिंह, मेरी तिर्की, राजेश चन्द्र राजू, विनिता पाठक, रमेश कुमार सिंह, उमेश चौधरी, सम्राट चटर्जी, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रभात कुमार, राखी प्रियदर्शनी, साजन कुमार, रमन सिंह, सोनी नायक, पूर्णिमा सिंह, अनुप कुमार, काजल कुमार सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

    Amant Ali Congress Rahul gandhi rajesh thakur Republic Day 2024
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के पावन संध्या पर झारखंड ‘वॉर मेमोरियल’ में जवानों ने बांधा समां
    Next Article Ed के खिलाफ गुस्सा : आज दुमका बाजार बंद

    Explore More

    June 24, 20261 Min Read

    पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह

    June 24, 20262 Mins Read

    पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार

    June 24, 20263 Mins Read

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास!

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • पुणे मर्डर केस: शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर की हत्या, लोहागढ़ फोर्ट बना मौत का गवाह June 24, 2026
    • 81 दिनों में 10 लाख AC बेचकर Voltas ने बनाया रिकॉर्ड, शेयरों में 5% की जोरदार उछाल June 24, 2026
    • पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 6 महीने में 467 किलो हेरोइन जब्त, 55 तस्कर गिरफ्तार June 24, 2026
    • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास! June 24, 2026
    • नीता अंबानी ने एंटीक मॉव स्वदेश चिकनकारी साड़ी पहनकर भारतीय हस्तशिल्प को सम्मान दिया।1 साल में बनी नीता अंबानी की खास साड़ी June 23, 2026
    • आदिवासी अधिकारों की आवाज रहे शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण June 23, 2026
    • कुणाल शाह की प्रेरक सफलता की कहानी, डिलीवरी बॉय से WhatsApp ग्लोबल हेड तक का सफर June 23, 2026
    • Lucknow Aliganj Fire Victims: ये सिर्फ नाम नहीं, देश के भविष्य थे… लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 युवाओं की तस्वीरें आईं सामने June 23, 2026
    • उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल June 23, 2026
    • घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण के बाद मरीजों ने रैंप वॉक कर पेश की प्रेरक कहानी, रांची में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम। June 21, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.