Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Breaking News»रांची के 10 प्रमुख मार्ग अब होंगे व्यवस्थित व हरियाली से सजे | सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त
    Breaking News

    रांची के 10 प्रमुख मार्ग अब होंगे व्यवस्थित व हरियाली से सजे | सड़कें होंगी अतिक्रमण मुक्त

    News Box BharatBy News Box BharatJanuary 13, 20264 Mins Read
    Jharkhand districts news | jharkhand latest news | jharkhand latest hindi news | jharkhand news box bharat
    Buy Ad Space

    रांची अब बदलेगी—हर सड़क पर एक टीम, हर टीम की जवाबदेही और हर सप्ताह समीक्षा। यह कदम शहर के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

    रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन रांची शहर के विकास को लेकर गंभीर हैं। उनके मार्गदर्शन और रांची नगर निगम के प्रशासक के निर्देश पर रांची नगर निगम ने शहर की 10 महत्वपूर्ण सड़कों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित, साफ और अतिक्रमण-मुक्त बनाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके लिए “डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT)” बनाई गई है। रांची की सड़कें सिर्फ वाहन चलाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि शहर की पहचान भी हैं। साफ सड़कें, सुरक्षित फुटपाथ, अच्छी रोशनी, हरियाली, सही जल निकासी और अतिक्रमण-मुक्त रास्ते एक अच्छे शहर की निशानी हैं। पहले अलग-अलग विभाग अलग-अलग काम करते थे, लेकिन किसी सड़क के लिए एक जिम्मेदार टीम नहीं थी। इसे ध्यान में रखते हुए अब यह नई व्यवस्था शुरू की गई है।

    10 सड़कें – 10 अलग-अलग टीमें

    • इस योजना में शहर की 10 प्रमुख सड़कों के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं।
    • हर सड़क के लिए एक सहायक अभियंता (Assistant Engineer) नोडल अधिकारी होंगे, जो उस सड़क के सभी कामों के लिए जिम्मेदार होंगे।
    • हर टीम में स्वच्छता, उद्यान, अतिक्रमण नियंत्रण, जलापूर्ति, विज्ञापन, शौचालय और फील्ड स्टाफ के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।
    • इन 10 सड़कों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा होगी, ताकि कोई भी समस्या समय पर हल हो सके।

    Phase-1 : 10 प्रमुख सड़कें

    1. कचहरी चौक से राजेन्द्र चौक (अलबर्ट एक्का, सरजना और सुजाता चौक सहित)
    2. राजेंद्र चौक से बिरसा चौक (हिनू चौक सहित)
    3. कचहरी चौक से पिस्का मोड़ (रातू रोड चौक सहित)
    4. रातू रोड चौक से अरगोड़ा चौक (सहजानंद चौक सहित)
    5. रातू रोड चौक से कांके हॉस्पिटल रोड
    6. कचहरी चौक से डंगरा टोली चौक (लालपुर चौक सहित)
    7. कचहरी चौक से बूटी मोड़ (रेडियम रोड, करमटोली चौक और मेडिकल चौक सहित)
    8. करमटोली चौक – मोरहाबादी – राजभवन – स्टेट गेस्ट हाउस – रांची विश्वविद्यालय – प्रेस क्लब – जस्टिस एल.पी.एन. शाहदेव चौक – करमटोली चौक (मछली घर मार्ग सहित)
    9. सरजना चौक से कांटा टोली चौक – लोवाडीह चौक (मिशन चौक और डंगरा टोली चौक सहित)
    10. अलबर्ट एक्का चौक से लालपुर चौक – कोकर चौक (प्लाजा चौक सहित)

    DRMT क्या करेगी

    सड़क, फुटपाथ और डिवाइडर

    • सड़क और फुटपाथ की नियमित जांच
    • गड्ढे, दरार और टूट-फूट की मरम्मत
    • बारिश के बाद विशेष निरीक्षण
    • बाएँ मोड़ (Left-Free) सुविधा सुनिश्चित करना

    जल निकासी और जलजमाव

    • नालियों की सफाई और डिसिल्टिंग
    • जलजमाव वाले स्थानों की पहचान और समाधान
    • मैनहोल ढक्कनों की मरम्मत

    पेयजल पाइपलाइन और लीकेज

    • पाइपलाइन लीकेज की पहचान और सुधार
    • सड़क कटिंग के बाद सही री-स्टोरेशन
    • बार-बार लीकेज वाले स्थानों का स्थायी समाधान

    फुटपाथ और पैदल सुविधा

    • चौड़े, समतल और बाधा-मुक्त फुटपाथ
    • दिव्यांग-अनुकूल रैंप और टैक्टाइल टाइल्स
    • सुरक्षित ज़ेब्रा क्रॉसिंग

    अतिक्रमण नियंत्रण

    • फुटपाथ, सड़क किनारे और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना
    • दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए निगरानी
    • नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन का पालन

    हरियाली और सौंदर्यीकरण

    • सड़क किनारे पौधारोपण और रख-रखाव
    • थीम-आधारित हरियाली और सजावट

    होर्डिंग-फ्री सड़कें

    • अवैध बैनर और पोस्टर हटाना
    • विज्ञापन केवल निर्धारित जगह पर

    सार्वजनिक शौचालय

    • नियमित सफाई
    • पानी, बिजली और रोशनी
    • महिला, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग सुविधाएँ

    फूड स्टॉल और ठेला प्रबंधन

    • लाइसेंस, स्वच्छता और फूड सेफ्टी की जाँच
    • तय वेंडिंग ज़ोन का पालन

    दीवार पेंटिंग और सिटी आइडेंटिटी

    • क्षतिग्रस्त दीवारों की पेंटिंग
    • स्वच्छता और शहर की पहचान दिखाने वाले म्यूरल

    सड़क सुरक्षा और स्ट्रीट लाइट

    • खराब लाइट की मरम्मत
    • रोड मार्किंग और साइन बोर्ड का सुधार

    स्वच्छता और कचरा प्रबंधन

    • रोज़ाना स्वीपिंग
    • दिन में कम से कम दो बार कचरा उठाव
    • C&D और बल्क वेस्ट की निगरानी

    डिजिटल निगरानी

    • सड़क-वार मासिक रिपोर्ट
    • फोटो/वीडियो रिकॉर्ड
    • ड्रोन से गड्ढे, अतिक्रमण, हरियाली और होर्डिंग की निगरानी

    नागरिकों के लिए फायदे

    • साफ, सुंदर और सुरक्षित सड़कें
    • बेहतर यातायात और पैदल सुविधा
    • तेज़ शिकायत निवारण
    • अतिक्रमण और जलजमाव से राहत
    • जवाबदेह और पारदर्शी व्यवस्था

    प्रशासक का संदेश

    “रांची सिर्फ हमारी कार्यस्थली नहीं, हमारा अपना शहर है। इसकी सड़कें, साफ़-सफाई और व्यवस्था सीधे नागरिकों के जीवन को प्रभावित करती हैं। डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई है। हर सड़क के लिए नोडल अधिकारी और टीम बनाई गई है, ताकि साफ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सड़कें सुनिश्चित हों। इन सड़कों की साप्ताहिक समीक्षा होगी, जिससे छोटी से छोटी समस्या का भी समय पर समाधान हो सके। हमारा लक्ष्य केवल सड़क बनाना नहीं, बल्कि उन्हें साफ, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना है। प्रशासन और नागरिकों की साझा भागीदारी से रांची को स्वच्छ, सुंदर और अनुशासित शहर बनाया जा सकता है। सुशांत गौरव, प्रशासक, रांची नगर निगम

    ranchi nagar nigam
    Previous ArticleBRICS 2026: भारत ने शुरू की अध्यक्षता, एस. जयशंकर ने लोगो और वेबसाइट का किया लॉन्च
    Next Article पहाड़ी मंदिर क्षेत्र में अतिक्रमण पर लगाम | 33 दुकानों पर लगाया गया जुर्माना

    Explore More

    October 27, 20262 Mins Read

    जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव

    October 21, 20263 Mins Read

    जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; मुलाकातों पर मांगा जवाब

    September 28, 20263 Mins Read

    बैंक कर्मचारियों की 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; 5 दिन के वर्किंग वीक समेत मांगों पर बनी सहमति

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.