Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»रांची में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में हड़ताल, 12 से अधिक लोगों से पूछताछ
    All About Jharkhand

    रांची में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में हड़ताल, 12 से अधिक लोगों से पूछताछ

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 26, 20262 Mins Read
    रांची में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में कामकाज बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते राजस्व कर्मचारी
    रांची के नामकुम में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में जिले के सभी अंचलों में सोमवार को कामकाज ठप रहा
    Buy Ad Space

    रांची। रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित तेतर टोली के बालाजी नगर में राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के सभी अंचलों में राजस्व कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। कर्मचारियों ने अंचल कार्यालयों में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी और हत्याकांड पर गहरा आक्रोश जताया। इसके बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

    आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    राजस्व कर्मचारियों ने कहा कि एक सरकारी कर्मचारी की इस तरह हत्या होना बेहद गंभीर मामला है। इस घटना से कर्मचारियों के बीच भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने, घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि सरकारी कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि वे बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। विरोध के चलते जिले के सभी अंचलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा।

    पैतृक गांव बुंडू में किया गया अंतिम संस्कार

    लक्ष्मीकांत मुंडा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। इसके बाद देर शाम बुंडू स्थित उनके पैतृक गांव दलकीडीह में अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के सिलसिले में ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं, ताकि हत्याकांड से जुड़े अहम सुराग मिल सकें।

    12 से अधिक लोगों से पूछताछ

    हत्याकांड की जांच के दौरान 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रेम प्रसंग, लूटपाट और जमीन विवाद समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वहीं, राजस्व कर्मचारियों ने पुलिस से जांच में तेजी लाने और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के साथ सरकारी कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

    Laxmikant Munda Murder Case Namkum News
    Previous Articleरांची में SSP आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश, बच्चे के लिए मां की गुहार
    Next Article पुलिस तीरंदाजी: महिला में CISF व पुरुष में ITBP बना चैंपियन, समापन समारोह में शामिल हुए हेमंत सोरेन

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.