Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»मुख्यमंत्री पर बयान पड़ा भारी : योगेंद्र साव को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब देने का निर्देश
    All About Jharkhand

    मुख्यमंत्री पर बयान पड़ा भारी : योगेंद्र साव को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में जवाब देने का निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 20, 20262 Mins Read
    झारखंड कांग्रेस अनुशासन समिति द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को जारी कारण बताओ नोटिस
    योगेंद्र साव को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, तीन दिन में जवाब देने का निर्देश
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (JPCC) की अनुशासन समिति ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के आरोप में राज्य के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव की ओर से जारी नोटिस में योगेंद्र साव से तीन दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। नोटिस में उनसे पूछा गया है कि पार्टी संविधान के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

    मुख्यमंत्री और गठबंधन के नेताओं पर बयान को लेकर कार्रवाई

    प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने नोटिस जारी किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के अनुसार योगेंद्र साव को पूर्व में भी अनुशासन उल्लंघन के मामले में कांग्रेस से निष्कासित किया गया था। बाद में पार्टी नेतृत्व ने उनके लंबे संगठनात्मक योगदान को देखते हुए निष्कासन का फैसला वापस ले लिया था। हाल में मीडिया में मुख्यमंत्री और सत्ताधारी गठबंधन के नेताओं को लेकर योगेंद्र साव द्वारा दिए गए बयानों को पार्टी नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है। इसी के आधार पर अनुशासन समिति ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

    पार्टी निर्देशों की अवहेलना का आरोप

    शो-कॉज नोटिस में कहा गया है कि योगेंद्र साव का कथित आचरण पार्टी के सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है और इसे पार्टी नेतृत्व के निर्देशों की अवहेलना के रूप में देखा गया है। नोटिस के अनुसार, इस तरह के सार्वजनिक बयानों की पुनरावृत्ति से पार्टी अनुशासन प्रभावित होता है और संगठन की छवि पर भी असर पड़ता है। इसी वजह से अनुशासन समिति ने उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया है।

    तीन दिन में देना होगा जवाब

    कांग्रेस अनुशासन समिति ने योगेंद्र साव को निर्धारित समय के भीतर लिखित जवाब देने के साथ स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। अब उनके जवाब के बाद पार्टी आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी। राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस में विचारों की स्वतंत्रता के साथ संगठनात्मक अनुशासन को भी महत्व दिया जाता है। उनके अनुसार, पार्टी मंच से बाहर ऐसे सार्वजनिक बयान, जो पार्टी की घोषित नीति, सिद्धांत या नेतृत्व के निर्देशों के विपरीत हों, संगठन के लिए स्वीकार्य नहीं हैं।

    jharkhand congress Yogendra Saw
    Previous Articleरेशम उत्पादन में झारखंड का नाम रोशन, दुमका के किसान को मिला राष्ट्रीय सम्मान
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की पहल से 26 बच्चों को मिलेगी नई जिंदगी, मुफ्त होगी हार्ट सर्जरी

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.