Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे, झारखंड के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश
    All About Jharkhand

    मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे, झारखंड के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश

    News Box BharatBy News Box BharatOctober 24, 20263 Mins Read
    झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए SIR-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण, फॉर्म-6 डिजिटाइजेशन और लंबित मामलों की सुनवाई की समीक्षा की
    झारखंड में SIR-2026 को लेकर निर्वाचन विभाग ने समीक्षा तेज कर दी है
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने शनिवार को राज्य के सभी जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में नो-मैपिंग, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी, मामलों की सुनवाई और फॉर्म-6, 7 एवं 8 के डिजिटाइजेशन की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक के दौरान के. रवि कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 26 अक्टूबर 2026 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ होने वाली बैठक में SIR-2026 की अद्यतन प्रगति साझा की जाएगी। ऐसे में सभी जिलों को ECINET पोर्टल पर प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लानी होगी।

    फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन पर विशेष जोर

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने फॉर्म-6 के डिजिटाइजेशन की समीक्षा करते हुए बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और बूथ लेवल सुपरवाइजरों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलावार फॉर्म-6 के 8 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के लक्ष्य की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। जिन मतदान केंद्रों पर काम की रफ्तार धीमी है, वहां विशेष ध्यान देने और संबंधित कर्मियों को जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

    नए मतदाताओं के लिए विशेष कैंप लगाने का निर्देश

    के. रवि कुमार ने पात्र नए मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित करने पर जोर दिया। खासकर जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में ऐसे कैंप लगाने और लोगों को आवेदन प्रक्रिया तथा जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने होम-टू-रोल सत्यापन के लिए संबंधित अधिकारियों को भौतिक निरीक्षण करने को भी कहा। सरकारी दस्तावेजों में उपलब्ध विवरण के आधार पर सत्यापन करते हुए पात्र लोगों को पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज जुटाने में सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

    सुनवाई में लापरवाही पर सख्त रुख

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सुनवाई और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया में किसी तरह की खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक मामले की उपलब्ध अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार जांच की जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि हर मामले का उचित परीक्षण और सत्यापन करने के बाद ही अंतिम आदेश पारित किया जाए। बिना अलग-अलग मामलों की समुचित जांच किए सामूहिक रूप से आदेश जारी नहीं किए जाएं।

    पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने और पारदर्शिता पर जोर

    बैठक में मतदाता सूची को समावेशी और त्रुटिरहित बनाने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दूरदराज के ग्रामीण इलाकों, जनजातीय क्षेत्रों और सामाजिक या भौगोलिक रूप से वंचित समुदायों तक पहुंच बनाई जाए। दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रवासी श्रमिकों और बेघर लोगों को भी पंजीकरण, सुधार तथा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, मतदाता सूची में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पात्रता का निर्वाचन कानूनों के अनुरूप निष्पक्ष और दस्तावेज-आधारित सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि नियमानुसार पात्रता पूरी नहीं करने वाले किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में शामिल न किया जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार समेत राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    harkhand SIR 2026 SIR 2026 Jharkhand Voter List Revision
    Previous Articleरांची में दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, गाजियाबाद का युवक टीलू नाथ हिरासत में; दो साथी फरार
    Next Article रांची में SSP आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश, बच्चे के लिए मां की गुहार

    Explore More

    November 3, 20262 Mins Read

    चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    November 2, 20263 Mins Read

    झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

    October 30, 20262 Mins Read

    रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • चांडिल डैम की बदलेगी तस्वीर! CM हेमंत सोरेन ने दिए बड़े निर्देश, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर November 3, 2026
    • झारखंड के दो कुख्यात गैंगस्टरों पर इंटरपोल का शिकंजा, राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी November 2, 2026
    • रांची में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक अपराधी घायल, 5 गिरफ्तार October 30, 2026
    • अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम? रांची में प्रशासन का सख्त आदेश, 7 दिन में लगानी होगी रेट लिस्ट October 29, 2026
    • झारखंड में विकास योजनाओं की बौछार! 7,890 चापाकल से लेकर 500 बेड के अस्पताल तक मंजूरी October 27, 2026
    • जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर की मौत, अनगड़ा-मुरी रेलखंड के पास मिला शव October 27, 2026
    • दिव्यांग बच्चों के लिए परिवार-आधारित देखभाल को बढ़ावा, रांची में बनी रणनीति October 27, 2026
    • रांची में चोरों का दुस्साहस: सब-इंस्पेक्टर के बंद मकान में 20 लाख से अधिक की चोरी, CCTV में कैद हुए संदिग्ध October 27, 2026
    • झारखंड के उमराह यात्रियों की वतन वापसी के लिए तेज हुई पहल, इरफान अंसारी ने केंद्र से मांगी मदद October 26, 2026
    • रांची में 28 से 30 अक्टूबर तक बारिश की आशंका, चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर प्रशासन अलर्ट October 26, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.