Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»Politics»मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रति कटिबद्ध हैं : अमित शाह
    Politics

    मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रति कटिबद्ध हैं : अमित शाह

    News Box BharatBy News Box BharatJune 1, 20232 Mins Read
    Buy Ad Space

    रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपनी मणिपुर यात्रा के तीसरे दिन मोरेह और कांगपोकपी क्षेत्रों का दौरा किया और नागरिक समाज संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। उन्होंने मोरेह में पहाड़ी आदिवासी परिषद, कुकी छात्र संगठन, कुकी प्रमुख संघ, तमिल संगम, गोरखा समाज और मणिपुरी मुस्लिम परिषद के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने राज्य में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के प्रति अपना मजबूत समर्थन व्यक्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा स्थिति की जानकारी भी दी गई। कांगपोकपी में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय एकता समिति, कुकी इंपी मणिपुर, कुकी छात्र संगठन, थादौइन्पी जैसे नागरिक समाज संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों, प्रमुख हस्तियों और बुद्धिजीवियों से मुलाकात की।

    आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हेलीकॉप्टर से होगी

    अमित शाह ने आश्वासन दिया कि पहाड़ी क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और चूड़ाचांदपुर, मोरेह और कांगपोकपी में आपातकालीन जरूरतों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा सुनिश्चित की जाएगी। गृह मंत्री ने कांगपोकपी में एक राहत शिविर का दौरा किया और कुकी समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की, अमित शाह ने कहा कि हम जल्द से जल्द मणिपुर में शांति बहाल करने और शिविरों में रह रहे लोगों की उनके घरों में वापसी सुनिश्चित करने के प्रति कटिबद्ध हैं।

    लूटे गए हथियारों को बरामद करने का निर्देश

    अमित शाह ने बाद में इम्फाल में एक राहत शिविर का दौरा किया जहां मैतेई समुदाय के लोग रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प मणिपुर को एक बार फिर से शांति और सद्भाव के रास्ते पर लाने और शिविरों में रह रहे लोगों के जल्द से जल्द अपने घरों में लौटने पर केंद्रित है। गृह मंत्री ने इंफाल में शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक भी की। अमित शाह ने हिंसा रोकने, सशस्त्र असामाजिक तत्वों के खिलाफ और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति लाने के लिए लूटे गए हथियारों को बरामद करने के लिए त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

    Previous Articleधोनी के बाएं घुटने का ऑपरेशन हुआ
    Next Article रांची पहुंचे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

    Explore More

    March 6, 20261 Min Read

    हिंद महासागर तक पहुंचा युद्ध: राहुल गांधी ने कहा – भारत को चाहिए मजबूत और स्थिर नेतृत्व

    January 28, 20263 Mins Read

    Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बारामती में विमान हादसे में निधन, PM मोदी और नेताओं ने जताया शोक

    January 3, 20261 Min Read

    झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बड़ी तैयारी सामने आई है।

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • US Military Plane Crash: पश्चिमी इराक में रिफ्यूलिंग जेट गिरा | 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत March 13, 2026
    • भारत में फंसे 180 ईरानी नाविकों को स्वदेश भेजने की तैयारी | कोच्चि से विशेष उड़ान March 13, 2026
    • ईरानी नेता मोजतबा खामेनेई समेत कई अधिकारियों की जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम March 13, 2026
    • झारखंड पुलिस को मिली बड़ी ताकत: CM हेमंत सोरेन ने 1,485 आधुनिक वाहन सौंपे | 12 नए थानों का शिलान्यास March 13, 2026
    • ईरान का बड़ा ऐलान : अमेरिका-इजराइल से जुड़े जहाज बनेगे निशाना | तेल $200 तक पहुंचने की चेतावनी March 12, 2026
    • ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला | 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा International Energy Agency March 12, 2026
    • एलपीजी सिलेंडर की कमी पर केंद्र पर बरसे Hemant Soren | कहा- आम जनता हो रही परेशान March 12, 2026
    • फायरिंग से दहला शादी समारोह | बाल-बाल बचे पूर्व सीएम Farooq Abdullah March 12, 2026
    • असम में हेमंत सोरेन का बड़ा बयान: आदिवासी समुदाय को अधिकार दिलाने के लिए एकजुट होने की अपील March 10, 2026
    • ईरान युद्ध का असर: 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल | दुनिया में महंगाई का खतरा March 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.