Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Buy SmartMag Now
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Box Bharat
    • Hindi News
    • News
      • Sport
      • Health
      • Videos
      • Technology
      • Entertainment
    • Sport
    • Videos
    • Politics
    • Latest
    • Business
    • Economy
    • World
    Subscribe
    News Box Bharat
    Home»All About Jharkhand»झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दिवंगत सुदिव्य कुमार के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे
    All About Jharkhand

    झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दिवंगत सुदिव्य कुमार के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे

    News Box BharatBy News Box BharatSeptember 19, 20262 Mins Read
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुदिव्य कुमार के तीन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे तीन अहम विभाग
    Buy Ad Space

    रांची। झारखंड सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के पास रहे तीन महत्वपूर्ण विभागों का नया आवंटन कर दिया है। अब नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने 18 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है।

    मंत्री पद पर रहते हुआ था सुदिव्य कुमार का निधन

    इससे पहले ये तीनों विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार के पास थे। 6 सितंबर 2026 को मंत्री पद पर रहते हुए उनके आकस्मिक निधन के बाद ये विभाग मंत्री स्तर पर रिक्त हो गए थे। सुदिव्य कुमार गिरिडीह सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे और हेमंत सोरेन सरकार में उन्हें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी।

    संविधान के प्रावधानों के तहत हुआ विभागों का आवंटन

    सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि विभागों का नया आवंटन भारतीय संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत बनाए गए झारखंड कार्यपालिका नियमावली, 2000 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 166(3) के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए झारखंड कार्यपालिका नियमावली-2000 के नियम 6(1) के तहत इन विभागों का आवंटन किया गया है।

    अन्य मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले की अधिसूचनाओं के माध्यम से जिन विभागों का आवंटन अन्य मंत्रियों को किया गया था, उनका कामकाज पहले की तरह जारी रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटित किए गए तीनों विभागों की नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

    रामदास के निधन के बाद भी सीएम ने संभाला था विभाग

    यह पहली बार नहीं है, जब मंत्री के निधन के बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग की जिम्मेदारी संभाली है। 15 अगस्त 2025 को तत्कालीन स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन का मंत्री पद पर रहते हुए निधन हो गया था। उनके निधन के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की जिम्मेदारी भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपी गई थी।

    Cm Hemant Soren
    Previous Articleछात्राओं की राखी का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब, पत्र में लिखा- आपका स्नेह पाकर बेहद प्रसन्नता हुई
    Next Article नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उठाया राज्य के हितों का मुद्दा, केंद्र से मांगी 3 बड़ी राहत

    Explore More

    September 19, 20263 Mins Read

    नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उठाया राज्य के हितों का मुद्दा, केंद्र से मांगी 3 बड़ी राहत

    September 13, 20262 Mins Read

    छात्राओं की राखी का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब, पत्र में लिखा- आपका स्नेह पाकर बेहद प्रसन्नता हुई

    September 13, 20263 Mins Read

    राजेंद्र सिंह बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नये अध्यक्ष, मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी

    Sponsored

    Fire-boltt Dhoni
    Latest Hindi News
    • नई दिल्ली में झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उठाया राज्य के हितों का मुद्दा, केंद्र से मांगी 3 बड़ी राहत September 19, 2026
    • झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, दिवंगत सुदिव्य कुमार के विभाग अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभालेंगे September 19, 2026
    • छात्राओं की राखी का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब, पत्र में लिखा- आपका स्नेह पाकर बेहद प्रसन्नता हुई September 13, 2026
    • राजेंद्र सिंह बने रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के नये अध्यक्ष, मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी September 13, 2026
    • नेपाल ने रचा इतिहास ! UAE को हराकर दूसरी बार एशिया कप में बनाई जगह September 12, 2026
    • दिल्ली पर दुनिया की नजर, BRICS Summit में आज होंगे कई बड़े फैसले September 12, 2026
    • पलाश दीदी कैफे से महिलाओं को रोजगार, रांची में खुला नया केंद्र September 11, 2026
    • हाईकोर्ट का डबल एक्शन: JET 6 महीने में, JPSC नियुक्ति 2 महीने में September 11, 2026
    • BRICS Summit 2026: दिल्ली नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, निमंत्रण को लेकर विवाद September 10, 2026
    • अक्षय खन्ना का बदला लुक देख फैंस हैरान, सिर पर सफेद रुमाल और दाढ़ी में आए नजर September 10, 2026
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Privacy & Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.